सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर की शैक्षणिक गतिविधियों का किया निरीक्षण

भंवरपुर –सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति बिलासपुर प्रांत मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक शिशु मंदिर में 24 घंटे प्रवास कर विद्यालय की हर पहलू पर बारीकी से निरीक्षण किया जाता है । इस आदेश का परिपालन करते हुये निरीक्षण दल ने संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रवास कर प्रत्येक बिंदुओं पर जांच किया। इसमें बच्चों के पढ़ाये जाने के तरीके शैक्षणिक गतिविधियां,शारीरिक,बौध्दिक तर्क शक्ति,सामान्य प्रश्न पूछे और शाला परिसर में स्वच्छता खेलकूद व अन्य सुविधाओं की बिंदूवार जांच की गई।

निरीक्षण दल में श्री गिरिजाशंकर त्रिपाठी जी प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर – गढ़फूलझर व श्री ललित बेहरा जी प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर – पिरदा विद्यालय से शामिल थे।

सभी ने अलग-अलग निरीक्षण कक्षा में कक्ष की साफ-सफाई,वार्षिक कार्य योजना,सामाजिक समरसता गतिविधियों,संस्थान की योजना,आचार्य विकास वर्ग और विद्यालय व्यवस्था की जानकारी ली गई। शिशु भारती बाल भारती के पदाधिकारियों से भी बैठकर चर्चा किया गया। विद्यालय की शिक्षकों की व्यवस्था, शिक्षा के स्तर सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जांच किया साथ ही विद्यालय समिति के व्यवस्थापक श्री बी.पी.देवांगन जी व समिति सदस्यों के साथ विद्यालय संचालन व व्यवस्था के बारे में चर्चा की। इस दौरान प्राचार्य श्री कमल स्वर्णकार जी व सभी शिक्षकगण उपस्थित थे ।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी डिग्री निषाद ने दी।

























