सरायपाली

बोलेरो की ठोकर से एक बाइक चालक की हुई मौत

सरायपाली।भंवरपुर रोड पुष्प वाटिका के आगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मात्र 100 मीटर की दूरी पर कल रात्रि 7:00 बजे सरायपाली से भंवरपुर की ओर जा रही एक बाइक चालक को सामने से आ रही एक बोलेरो वाहन ने ठोकर मार दी जिससे बाइक चालक के सिर पर चोट लगी और गंभीर रूप से घायल हो गया अत्यधिक रक्तस्राव एवं समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा 108 एवं 112 को दी गई थी मौके पर 102 वाहन भी पहुंची तब तक बाइक चालक की सांसे चल रही थी लेकिन उनके द्वारा अन्य जगह से सूचना आने की बात कहते हुए घायल बाइक चालक की मोबाइल को लेकर वे निकल गए जब तक 112 पहुंचती तब तक बाइक चालक की मौत हो गई थी पास में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हमेशा मौजूद रहने वाला 108 वाहन भी घटना के 1 घंटे बाद तक नहीं पहुंच सकी जिससे प्रत्यक्षदर्शियों में संजीवनी 108 वाहन एवं एक्के नंबर सबो बर 112 वाहन पर गुस्सा देखा गया साथ ही 102 वाहन द्वारा घायल व्यक्ति की बिना मदद किए उसकी मोबाइल को ले जाने को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रही समाचार लिखे जाने तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति की लाश 112 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था एवं मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!