छत्तीसगढ़
सरायपाली :विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आईईएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुटेला में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से आठवीं तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रदर्शनी में संस्था के प्राचार्य जुलिनियुस एक्का अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् सेवानिवृत्त प्राचार्य केआर चौधरी मुख्य अतिथि रहे। उच्च प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक पीएन कर के निर्देशन में विद्यार्थी अनेक यंत्र चलित अनोखे मॉडल बनाकर लाए थे। मुख्य अतिथि द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिया गया।
AD#1

























