बसना

बसना :मोबाईल दुकान से चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

बसना (काकाखबरीलाल). घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.02.2023 को नवीन कुमार साव पिता श्री प्यारेलाल साव उम्र 32 साल ग्राम चोरभठ्ठी थाना बसना जिला महासमुन्द ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि छाबडा बूट हाऊस के बाजू, पदमपुर रोड बसना उसका मोबाईल दुकान है जहां पर वह मोबाईल रिपेयरिंग एवं एसेसरीज बेचने का काम करता है कि दिनांक 11.02.2023 को प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर रात्री में घर चला गया दुसरे दिन 12.02.2023 को मोबाईल दुकान खोलने आया तो देखा की उसके मोबाईल दुकान का सामन तितर बितर बिखरा पडा हुआ था दिनांक 11 – 12.02.2023 के दरम्यानी रात को कोई अज्ञात चोर वेन्टिलेशन के तरफ से रस्सी फंसाकर रस्सी के माध्यम से मोबाईल दुकान में उतर कर मोबाईल दुकान में रिपेयरिंग में आये विभिन्न कम्पनी के 07 नग मोबाईल किमती 50,000 रूपये, एवं अन्य एसेसरीज किमती 10,000 रूपये जुमला किमती 60,000 रूपये को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है । कि रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध क्रं0 94/2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना बसना से टीम तैयार कर पता साजी हेतु रवाना किया गया कि मुखबिरों की सूचना पर पता चला कि ग्राम चिमरकेल में चूडामणी सिदार नाम का व्यक्ति मोबाईल एवं मोबाईल का सामान बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहा था जहां आरोपी चूणामणी सिदार पिता दिगाम्बर सिदार उम्र 18 साल निवासी चिमरकेल थाना बसना जिला महासमुन्द (छ0ग0) को पकडे जिसे कडाई से पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 11 – 12.02.2023 के दरम्यानी रात नवीन मोबाईल दुकान में घुसकर 07 नग टच स्क्रीन मोबाईल एवं अन्य एसेसरीज सामान चोरी कर अपने घर में रखाना बताया जिससे 07 नग टच स्क्रीन मोबाईल एवं अन्य एसेसरीज सामान किमती 60,000 रूपये को जप्ती कर आरोपी चूणामणी सिदार को गिरफतार किया गया ।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सायबर सेल प्रभारी नसिमुद्दीन खान, सउनि रनसाय मिरी , प्रधान आरक्षक मीलेश ध्रुव, आरक्षक त्रिनाथ प्रधान, आरक्षक छत्रपाल पटेल, आरक्षक हरीश साहू , सैनिक संजय मिश्रा द्वारा की गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!