बसना

बसना : काड़ को काटने पर विवाद

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अनिरूध मेहेर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुड़पहार थाना बसना का निवासी हैं घर के बगल में सुकालू मिर्धा का घर है दिनांक 06/08/2023 के सुबह करीबन 10.00 बजे सुकालू मिर्धा उसका पुत्र प्रदीप मिर्धा व उसकी पत्नी कौशिल्या मिर्धा ने मकान के छत के निकले काड को अनुमति के बिना काट दिया जिसे काटने से मना किया तो प्रदीप मिर्धा ने गाली गलौच करते हुए ईंट से मारने के लिए दौडा था बाद में डायल 112 को फोन कर बुलाया तब डायल 112 के कर्मचारी के समझाने पर सुकालू मिर्धा ने मकान के किनारे हार्वेस्टर को लगा दूंगा बोला था लेकिन हार्वेस्टर को नही लगाया जिसके कारण मकान का दीवाल टूट कर गिर गया जिससे मकान रहने लायक नही बचा है आर्थिक क्षति पहुंची है इस संबंध में गांव मे मीटिंग किये थे तो अनावेदक सुकालू मिर्धा ने पंच सदस्यो की बात को न मानकर उन्हे ही वाद विवाद करने लगा पुलिस ने 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!