छत्तीसगढ़

नौकरी का झांसा आरोपी धरा गया

नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पुलिस आरक्षक पंकज शुक्ला को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी कांस्टेबल ने 21 बेरोजगार युवकों से 1 करोड़ 13 लाख की ठगी की थी. वह अपनी पहुंच का हवाला देकर युवकों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर शिकार बनाता था. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था. सिविल लाइन पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 420, 120 बी के तहत कार्रवाई कर रही है.

पुलिस लाइन में रहने वाला आरोपी कांस्टेबल पंकज शुक्ला आईजी ऑफिस में पदस्थ था. इस दौरान उसने डीजीपी कोटे से आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 21 लोगों से 1 करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी कर ली. कुछ लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र भी बांट दिया. पीड़ितों को पैसा लौटाने का आश्वासन देकर टालमटोल करता रहा. इसके बाद पैसा वापस नहीं होने पर पीड़ितों ने मामले की रिपोर्ट 10 अगस्त 2023 को सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई. पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल की तलाश में जुटी हुई थी. पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!