रायपुर

छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के अंतर की राशि 21 मई से मिलने लगेगी

(रायपुर काकाखबरीलाल).

छत्तीसगढ़ के 18 लाख से ज्यादा किसानों को धान के अंतर की राशि राजीव गांधी की पुण्यतिथि यानी 21 मई से मिलने लगेगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के नाम से शुरू इस योजना के तहत 350 रुपए की पहली किस्त सीधे किसानों के खाते में जाने लगेगी। इसके लिए राज्य के बजट में 51 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बुधवार को होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर मुहर लगने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि राज्य में इस साल खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 18 लाख 34 हजार किसानों से 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से धान की खरीदी की है। लेकिन केन्द्र सरकार की मनाही के कारण राज्य सरकार ने खरीदी के समय किसानों को कॉमन धान का 1815 और ग्रेड-1 के लिए 1835 रुपए का भुगतान किया है।
इस हिसाब से किसानों को धान के अंतर की राशि 665 और 685 रुपए दी जाएगी। जबकि अंतर की राशि की दूसरी किस्त जुलाई-अगस्त में दिए जाने की संभावना है। कैबिनेट में 17 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन 3.0 के बाद प्रदेश में दी जाने वाली रियायतों के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। बताया गया है कि सरकार जिलों की सीमाएं खोलने, यातायात सेवाओं को बहाल करने पर भी विचार कर रही है। बैठक में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, बेमौसम बारिश के कारण खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति पर भी चर्चा होगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!