रायपुर

अब SMS के जरिए ले सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम की जानकारी

रायपुर (काकाखबरीलाल).पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गया। आज पेट्रोल प्रति लीटर 89.39 रुपए में बिक रहा है। जबकि प्रति लीटर डीजल के दाम 88.08 रुपए है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल के दाम इससे पहले इतना महंगा नहीं हुआ। दूसरी ओर प्रिमियम पेट्रोल की कीमत 92.17 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमत लागू हो जाती है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइड ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद इसका दाम लागू हो जाता है। आप पेट्रोल-डीजल का रेट SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!