महासमुंद

महासमुंद: निविदा आमंत्रित

महासमुंद (काकाखबरीलाल).खाद्य शाखा विभाग महासमुंद द्वारा पूर्व में शासकीय वाहन महिन्द्रा मार्शल मॉडल वर्ष-2005 के नीलामी के लिए सीलबंद निविदा आमंत्रित किया गया था। निर्धारित अवधि में कोई आवेदन प्राप्त नहीं होने पर पुनः सीलबंद निविदा 21 दिसम्बर 2023 दोपहर 12ः00 बजे तक आमंत्रित किया गया है।
निविदा 21 दिसम्बर को ही शाम 4ः00 बजे खाद्य अधिकारी की अध्यक्षता में खोली जाएगी। वाहन का ऑफसेट प्राइस 40 हजार रुपए रखा गया है। निविदा के साथ वाहन के लिए 03 हजार रुपए का अमानत राशि भारतीय स्टेट बैंक का ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक जो खाद्य अधिकारी महासमुंद के नाम से देय होगा संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए खाद्य विभाग महासमुंद से सम्पर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!