महासुमंद

महासमुंद:पत्थर से मारपीट मामला दर्ज

महासमुंद।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर पत्थर से मारपीट का मामला सामने आया है। कलावती ढीढी ने पुलिस को बताया कि वह  वार्ड न0 03 ग्राम बिरकोनी की रहने वाली है कक्षा आठवी तक पढी है घरेलू काम काज करती है दिनांक 27.03.25 के सुबह करीब 05.00  वेदकुमारी के घर के सामने लगे गली नल में पानी भरने गयी थी उसी समय पडोसी वेदकुमारी और उसकी सास पुनउतीन दोनों पानी भर रही थी और बाल्टी  में पानी भरभर कर अपने घर ले जा रही थी,तब  बोली की मुझे भी पानी ले जाना है घर मे पानी नहीं है बोलने पर पानी भर रही हूं नहीं दिख रही है कहकर वेदकुमारी और पुनउतीन दोनो  अश्लील गालिया देते हुये वेदकुमारी बांगा बर्तन से मारपीट की तथा उसकी सास पुनउतीन हाथ मुक्का से मारपीट किये तथा लडाई झगडा को सुनकर वेदकुमारी की पति वेदकुमार टंडन भी आ गया और  गाली गुप्ता‍र कर वही पर पडे लकडी के डंडा से आज तुझे जान से मारदुंगा कहकर मारपीट किया तथा वेदकुमारी की देवर गिरधर टंडन आकर वही पर पडे पत्थपर को उठाकर मारा जिससे बच गयी। मारपीट से  दाहिने हाथ भुजा एवं अंगुली, गला, सिर में चोटे आयी है।  अश्लील गाली गलौच सुनने में बहुत बुरा लगा और जान से मारने की धमकी देने से बहुत डरी ।  घटना को धनेश्वारी उर्फ केरा ढीढी देखे सुने है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!