छत्तीसगढ़

निवाले के लिए जलाया चूल्हा, खुद बन गया चूल्हे का निवाला…..

दो निवाले के लिए अधेड़ युवक ने चूल्हा जलाई. युवक खुद ही चूल्हे की आग में झुलस गया. चूल्हे की आग में झुलसकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक जलकर खाक हो गया. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को रेस्क्यू टीम भी पहुंची थी. रेस्क्यू टीम पहुँचने के पहले ही अधेड़ युवक की मौत हो चुकी थी. ये घटना संजय नगर के मदीना चौक की है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. टिकरापारा थाने के पुलिस की जांच में हादसे और खुदकुशी दोनों तरह की बातें सामने आ रही है. हालांकि पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. जिस युवक की मौत हुई उसका नाम वीरेंद्र पटेरिया (45 वर्ष) बताया जा रहा है. वीरेंद्र अकेले ही मदीना चौक के पास एक छोटे से मकान में रहता था. घर में और कोई सदस्य नहीं रहता था. जांच टीम ने बताया कि खाना पकाते वक्त युवक झुलस गया होगा. पुलिस को पता चला कि अधेड़ युवक का पिता राजकुमार अलग रहता है. उसे थाने पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पता चला कि युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. वो बीमार रहता था. ऐसे में शक जाहिर किया जा रहा कि खुद आत्महत्या करने के लिए आग लगाई होगी. घर में पूरा सामान जल चुका था. रात के वक्त मकान के बाहर आग दिखने लगी तो स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी. रात के करीब 12 बजे आग बुझाने का काम किया गया. टीम अंदर पहुंची तो यहां जल चुके युवक की लाश मिली थी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!