छत्तीसगढ़
सरायपाली: कन्या आश्रम में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई

प्राथमिक शाला कन्या आश्रम महल पारा में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई गई और कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को ज्योतिबा फुले के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को कापी,पेन व फल वितरण किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल चौहान,जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर,जनपद सदस्य मोहन चौहान, माधव दास चौधरी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर,आश्रम अधीक्षिका श्रीमती कुंवार मोती भोई , श्रीमती राज दीवान ,उमा बाई, सुलोचना बंछोर तथा आश्रम में पढ़ रहे सभी छात्राएं की उपस्थिति में कार्यक्रम सफल हुआ।
AD#1


























