महासुमंद

महासमुंद: बैडमिंटन प्रतियोगिता में वर्षा का चयन

महासमुंद  . छत्तीसगढ़ राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 20 अक्टूबर 2023 तक बॉल बैडमिंटन कोर्ट भिलाई सेक्टर-4 जिला दुर्ग में अयोजित हो रहा हैं। जिसमें जिले की वर्षा कोसरे पिता भैया राम कोसरे ग्राम पंचायत बेमचा की राष्ट्रीय खिलाड़ी का चयन हुआ हैं, वर्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा एवम् स्थानीय मिनि स्टेडियम महासमुंद में अभ्यास कर प्रदेश की टीम में जगह बनाने में सफल हुई हैं। छत्तीसगढ़ की टीम का प्रशिक्षण शिविर दिनांक 7 से 14 अक्टूबर तक कबीरधाम में आयोजित हैं जिसमें वर्षा शामिल होकर खेल की बारीकियां सीख रही हैं। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के अंकित लूनिया व सेवन दास मानिकपुरी राष्ट्रीय निर्णायक के रुप में शामिल होंगे। वर्षा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, प्राचार्य बेमचा एस एल पाटकर, जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों सहित लोकेश साहू, प्रभात सेठ, दिक्षा, काजल, कंचन, मुरली एवम् माता पिता ने अच्छे प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!