सरायपाली

चारभांठा में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारभांठा,वि.खं.सरायपाली में पं. जवाहर लाल नेहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर संस्था में बाल दिवस का आयोजन कर संस्था के कर्मचारियों द्वारा दिनाँक 14/11/2024 को मुख्यमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने की योजना चल रही है।नेवता भोज के अंतर्गत कक्षा 1पहली से 12वीं तक अध्ययनरत 424 विद्यार्थियों को चावल, दाल एवं स्वादिष्ट सब्जी के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।

शाला परिवार के द्वारा बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई।उक्त अवसर पर संकुल प्रभारी शौकी लाल भोई,प्रधान पाठक वीरेंद्र प्रधान,अश्विनी बुडेक, संकुल समन्वयक राजेश पटेल, पालक गण,समिति के सदस्य एवं बच्चे उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!