
सात आईएएस के प्रभार में फेरबदल
रायपुर– राज्य शासन ने सात आईएएस के प्रभार में फेरबदल किया है. नए आदेश में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से हाल ही में लौटे गौरव द्विवेदी को मंत्रालय में एंट्री नहीं मिली. उन्हें छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है. उनके प्रभार लेने के बाद सुनील कुजूर अकादमी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे.गौरव द्विवेदी प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हैं. इधर हेमंत कुमार पहारे को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.
AD#1


























