छत्तीसगढ़

सूरजपुर से 3 और नए मरीज मिले,प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 7

सूरजपुर(काकाखबरीलाल)।जिले में तीन और नए कोरोना पॉजिटव मिलने की खबर सामने आई है. तीनों मरीज जजावल राहत शिविर के कर्मचारी है. पॉजिटिव मजदूर के संपर्क में आने से ये तीनों संक्रमित हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, पॉजिटिव मिले नए मरीज में एक पंचायत सचिव, छात्रावास का रसोईया और पुलिस कर्मी शामिल हैं.

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों को एम्स रायपुर में इलाज के लिए रवाना कर दिया गया है.

अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. वहीं अब तक कुल 43 लोग संक्रमित हुए हैं. जिसमें से 36 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!