छत्तीसगढ़पिथौरामहासमुंद

पिथौरा के वन विभाग ने 27000 की इमारती लकड़ी जप्त ,

  • पिथौरास्थानीय वन विभाग द्वारा आज बुधवार को ग्राम जम्हर में दबिश देकर ₹27000 की इमारती लकड़ी जप्त की है आरोपी के एक अन्य घर में भी तलाशी लेने का प्रयास किया गया किंतु आरोपी मकान मालिक ने उस घर का दरवाजा बंद कर दिया था तथा खोला ही नहीं जिससे कार्रवाई अभी अधूरी है फिर भी वन विभाग ने एतिहात के तौर पर कर्मचारियों को मकान की निगरानी के लिए लगा रखा है।

वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जम्हर निवासी रामचरण चौधरी पिता दयाराम 35 वर्ष के घर में सागौन चिराग लगभग 0.281 घन मीटर पाया गया उक्त दबिश वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर की गई थी आरोपी ग्राम सरपंच का पति होना बताया जा रहा है जबकि लकड़ी की कीमत ₹27000 आंकी गई है वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर 9696/05 पी ओ आर जारी कर विवेचना में लिया है वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा ने बताया कि कल भी जब्ती की कार्यवाही उसी के दूसरे मकान में की जाएगी पूरे सर्च में रामलाल व्यवहार,वीरेंद्र बंजारे, सीताराम ध्रुव,जयसिंह भोसले, पोखराम साहू,डिलीवरी ध्रुव, गुरुचरण मिश्रा,दिनेश शर्मा,लेख राम एवं सुधीर शामिल थे शाम 5 बजने के पश्चात सर्च की कार्यवाही स्थगित कर अधिकारीगण वापस परिक्षेत्र कार्यालय लौट आए हैं।ग्राम जम्हर में यह पहला सर्च नहीं है इसके पूर्व भी अनेकों बार उक्त ग्राम में वन विभाग द्वारा सड़क जारी किया जा चुका है और इमारती लकड़ी सागौन,साल, बीजा,शीशम आदि इमारती लकड़ी जब्ती के दौरान मिली है इसके पूर्व भी सागौन के पल्ले जमीन में गड़ा कर एक आरोपी ने रखा था उसे भी खुदाई कर बीते वर्ष जप्त किया जा चुका है |

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!