छत्तीसगढ़
अखिल छग चौहान कल्याण समिति के नवीन कार्यकारिणी हुआ भंग, पूर्व कार्यकारिणी और पदाधिकारी रहेंगे यथावत

काकाखबरीलाल,कोरबा : अखिल छग चौहान कल्याण समिति के संस्थापक रोहित चौहान गुरूजी के सहमति उपरांत केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य श्री रामनाथ चौहान ने कोरबा में हुए १३/०७/२०१९ की जिला स्तरीय बैठक के नवीन कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी चयन के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया और श्री राजेंद्र चौहान गुरूजी महासचिव एवं पूर्व कार्यकारिणी यथावत रहेंगे ।
विदित हो की कोरबा में समिति की जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई थी जिसमे अस्थायी कार्यकारिणी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई थी जिस पर विरोध और असवैधानिक तरिके से नियुक्ति करना
पाया गया था जिसके बाद नए कार्यकारिणी को भंग कर
दिया है.
बता दें की अखिल छग चौहान कल्याण समिति चौहान समाज की सबसे पुरानी एवं एकमात्र पंजीकृत समिति है।
AD#1

























