विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न

महासमुंद (काकाखबरीलाल)। स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस पी वारे ने आगामी10 सितंबर 2019 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की तैयारी की समीक्षा की। साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा कार्यक्रम अधिकारियों के माध्यम से की 10 सितंबर2019 को आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए। इस संबंध में अपने विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को तकनीकी सहयोग प्रदान करेंगे एवं विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को नवजीवन के रूप में अधिक से अधिक लोगों तक इस अभियान में सभी लोगों को सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।
समीक्षा के दौरान 40 नए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर को भी नियमानुसार प्रारंभ करते हुए प्रत्येक सप्ताह सहायक चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं प्रदान कराने के निर्देश दिए जिले में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पियर एजुकेटर चयन करते हुए किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने की दिशा में जिले में वृहद कार्यक्रम चलाए जाने हैं जिसके लिए प्रत्येक गांव में स्कूल के सक्रिय बालक एवं बालिका को पियर एजुकेटर चयन कर जिले में जानकारी देने के निर्देश दिए टीबी कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक अच्छा कार्य करने पर सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को बधाई देते हुए इसी प्रकार संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए कुष्ठ कार्यक्रम को गति प्रदान करने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से बेहतर कार्ययोजना जल्द प्रदान करने की आवश्यकता को देखते हुए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही महामारी एवं डायरिया के लिए सतर्क रहते हुए किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल टीम भेजने एवं जिले को सूचित करने के निर्देश दिए ।






















