बसना
बसना: गाली गलौज कर ससूर ने दी बहू को धमकी मामला हुआ दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घरेलू बातों को लेकर ससूर ने बहु को गाली गलौज कर घर से निकल जाओ कहते जान से मारने की धमकी दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है। सोनिया चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम ताला की रहने वाली है कक्षा आठवी तक पढी है गृहणी कार्य करती है कि दिनांक 11/10/2025 को शाम करीबन 07 बजे घर पर थी उसी समय ससुर रोहित चौहान घरेलू बात को लेकर वाद विवाद अश्लील गाली गलौज कर रहा था जिसे गाली गलौज करने से मना की फिर भी वह घर से निकल जाओ कहकर जान से मारने की धमकी दिया है। घटना को पति मिलन चौहान देखा व सुना है पुलिस ने 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1



























