छत्तीसगढ़

मोटर साइकिल के सीट में रखे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

सरायपाली (काकाखबरीलाल ).सरायपाली मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक हिरो HF डिलक्स मोटर सायकल में अधिक मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर भंवरपुर तरफ से सागरपाली की ओर आ रहा है कि सूचना तस्दीक पर हमराह आर. 572 युवराज रत्नाकर के मय विवेचना कीट व स्वयं के वाहन से रवाना हुआ था कि रास्ते में मिले गवाह मनोज यादव ,रामेश्वर सिन्हा दोनों साकिनान सरायपाली को हमराह में लेकर मौके पर रवाना हुआ। जो ग्राम सागरपाली भंवरपुर जाने के रास्ते में पहुंचने पर देखा कि मुखबीर के बताये हुलिये के दो व्यक्ति भंवरपुर की तरफ से मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र. CG06 GD 1813 में सागरपाली की ओर आ रहे थे जिसे रोककर पुछताछ करने पर मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स के चालक ने अपना नाम अरविंद पटेल पिता मोहन पटेल उम्र 27 साल साकिन बिरसिंगपाली व पिछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दुखुराम पटेल पिता चंदूलाल पटेल उम्र 60 वर्ष साकिन बिरसिंगपाली थाना सरायपाली का रहने वाला बताया। दोनों व्यक्ति मोटर सायकल के सीट के बीच में एक बैग रखे थे। जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पुलिस स्टाफ व वाहन व गवाहों का तलाशी अरविंद पटेल एवं दुखुराम पटेल से कराकर दोनों से तलाशी लेने के संबंध में सहमति लेकर तलाशी लिया गया। जो अपने मोटर सायकल के सीट के बीच में एक नीला काला कलर का बैग जिसमें Vedant लिखा है के अंदर 40 पौवा गोवा स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180ml शराब भरा हुआ शीलबंद हालत में जुमला 7200ml किमती 4800 रूपये का तलाशी में मिलने पर दोनों के संयुक्त कब्जे से बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया। उक्त शराब रखने ले जाने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराया गया। जो उक्त शराब को रखने ले जाने के संबंध में कोई पास परमिट, लायसेंस नहीं होना लिखित में देने पर उक्त शराब को शीलबंद कर व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र. CG06 GD 1813 किमती 15000 रूपये को आरोपियों के संयुक्त कब्जे से समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपियों को विधिवत आरोप बताकर दिनांक 03/11/2021 के क्रमश: 23.20,23.30 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। मौके पर देहाती नालसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!