मुंबईदेश-दुनिया

टिकटॉक की भारत में हो सकती है वापसी, ये कंपनियां कर रहीं खरीदने की तैयारी

मुंबई(काकाखबरीलाल)। भारत में फिर से टिकटॉक की वापसी हो सकती है. टिकटॉक के भारतीय एसेट को जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक खरीदने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इसलिए वह भारतीय साझेदार भी तलाश रही है और उसकी रिलायंस जियो तथा भारती एयरेटल से बातचीत भी चल रही है.

जुलाई में लगा था बैन गौरतलब है कि जुलाई में भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और गोपनीयता का हवाला देकर टिकटॉक सहित 58 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया है. आशंका जताई जा रही थी कि कंपनी यूजर्स के डेटा चीन की सरकार के साथ साझा कर रही है. टिकटॉक पर अमेरिका में भी बैन है और वहां भी इसके कारोबार को खरीदने की कोशिश कई टेक कंपनियां कर रही हैं.

इन कंपनियों में चल रही बातचीत टिकटॉक की चीनी पैरेंट कंपनी बाइटडांस में जापानी समूह सॉफ्टबैंक की पहले से हिस्सेदारी है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक उसने टिकटॉक का भारतीय कारोबार खरीदने के लिए कोशिश शुरू की है और रिलायंस जियो इन्फोकॉम तथा भारती एयरटेल को भी साझेदार बनाने के लिए बातचीत कर रही है. हालांकि जियो और एयरटेल ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है. सॉफ्टबैंक दूसरे विकल्प भी तलाश रहा है.

जापानी कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारत में ओला कैब्स, स्नैपडील, ओयो रूम्स जैसे कई स्टार्टअप में निवेश कर रखा है. इसके पहले अगस्त में ऐसी चर्चा भी शुरू हुई थी कि टिकटॉक के भारतीय कारोबार को रिलायंस खरीद सकती है.

भारत में काफी लोकप्रिय बैन के वक्त टिकटॉक के 30 फीसदी यूजर भारतीय थे और इसकी करीब 10 फीसदी कमाई भारत से होती थी. अप्रैल 2020 तक गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से टिकटॉक के 2 अरब डाउनलोड किए गए थे. इनमें से करीब 30.3 फीसदी या 61.1 करोड़ डाउनलोड भारत से थे.

मोबाइल इंटेलीजेंस फर्म सेंसर टावर के अनुसार टिकटॉक का डाउनलोड भारत में चीन से भी ज्यादा था. चीन में टिकटॉक का डाउनलोड सिर्फ 19.66 करोड़ है जो कि उसके कुल डाउनलोड का महज 9.7 फीसदी हिस्सा है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!