सरायपाली

मानिकपुरी समाज युवा पदाधिकारियों का चयन किया गया

सरायपाली। गुरुवार को ग्राम कुटेला के मानिकपुरी समाज के सामुदायिक भवन में मानिकपुरी पनका समाज के युवा समिति की बैठक रखी गई। जिसमें युवा समिति के चुनाव हेतु चर्चा किया गया। ब्लॉक पदाधिकारियों के निर्देशन में युवा समिति का चुनाव मनोनयन तथा निर्विरोध रूप से किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से युवा पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष शिव दास जोगनीपाली, उपाध्यक्ष बाबूलाल दास नवागढ़, सचिव रविन्द्र दास नवरंगपुर, सहसचिव लीलाधर दास (पिंटू) सानपंधी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र दास बानीगिरोला, संरक्षक गोपाल दास कुटेला, संयोजक चुरामणी दास पाटसेंद्री, सहसंयोजक सुनील दास माधोपाली, सभापति निरादास पाटसेंद्री , संचालक किरण दास माधोपाली, सहसंचालक सुनील दास कुटेला, संगठन मंत्री मितेश दास माधोपाली, मीडिया प्रभारी रामकुमार दास नवागढ़ सहित कार्यकारिणी सदस्य देवसर दास, डोलामणी दास, कमलेश दास, नोहर दास, संतोष दास आदि युवा सदस्य चुने गए। उक्त चुनाव की प्रक्रिया ब्लॉक पदाधिकारियों के निर्देशन में संपन्न हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष तुलसीदास महंत ने कहा की युवा समिति के सहयोग से समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। युवा समिति को ब्लॉक पदाधिकारियों से शत प्रतिशत सहयोग मिलेगा। ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा युवाओं को पदभार ग्रहण कर समाज के विकास में शत प्रतिशत अपना योगदान देने और समाज को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। युवाओं ने भी समाज विकास में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर अध्यक्ष तुलसीदास महंत, उपाध्यक्ष सूखसागर दास, सचिव मोती दास, कोषाध्यक्ष सूकदास आदि उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!