सरायपाली
सरायपाली:बच्चों को बांटा गया पदवेश

सरायपाली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वर्गीय चमार सिंग़ पटेल की स्मृति में उनके सुपुत्र परीक्षित पटेल एवं दीपक कृषि सेवा केंद्र एवं शनि ट्रेडर्स के प्रोपराइटर जन्मजय पटेल, जयलाल पटेल के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को जूता प्रदान किया गया। जूता मिलने पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेंद्री के बच्चों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस अवसर में ग्राम पंचायत पाटसेंद्री के सरपंच तरुण पटेल महिला एवं बाल विकास विभाग, सभापति उषा लाल कुमार पटेल, कृपा सिंधु पटेल गांव के मालगुजार, खेमराज पटेल, शिवनारायण चौधरी, लाल कुमार पटेल ,साखीराम पटेल प्राचार्य, चंद्रभानु पटेल प्रधान पाठक, चंद्रशेखर पटेल प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे ।
AD#1























