महासुमंद
महासमुंद: भंवरपुर, पिरदा और नगर पंचायत तुमगांव को मिला उप तहसील

प्रशासनिक कसावट एवं कार्य सुविधा की दृष्टि से जनहित में छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 13 की उपधारा (2) द्वारा राज्य सरकार को प्रदत्त शक्तियों के अनुमोदन की प्रत्याशा में ज़िले के अंतर्गत ग्राम भंवरपुर तहसील बसना व ग्राम पिरदा तहसील पिथौरा एवं नगर पंचायत तुमगांव ज़िला महासमुंद को नवीन उप तहसील सृजित किया गया है। जिससे प्रशासनिक कार्यों में कसावट आएगी तथा दूरदराज से आने वाले जरूरतमंद लोगों को समय अवधि में प्रकरण का निराकरण हो पाएगा।
उल्लेखनीय है कि CM ने ज़िले में भेंट-मुलाक़ात के दौरान उप तहसील बनाने की घोषणा की थी। कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने सरकारी कामकाज के सुचारू संपादन के लिए नायब तहसीलदार बसना श्रद्धा सिंह को उप तहसील भंवरपुर, नायब तहसीलदार पिथौरा देवेंद्र नेताम को उप तहसील पिरदा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
AD#1























