सरायपाली
निः शुल्क हड्डी एवं दर्द निवारण शिविर का आयोजन

सरायपाली.उप स्वास्थ्य केंद्र सागरपाली में आज 16 अप्रैल रविवार को रायपुर के सुप्रसिद्ध दर्द निवारण स्पेशलिस्ट डॉ सी. पी. वट्टी के द्वारा निः शुल्क हड्डी एव दर्द निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। शिविर सुबह 8 बजे से 1 बजे तक पंचायत भवन सागरपाली में सम्पन्न होगा, जिसमें श्री वट्टी के द्वारा निः शुल्क जांच किए जायेगा। शिविर में हड्डी एवं पुराने से पुराने शरीर के दर्द का सम्पूर्ण ईलाज किया जायेगा। जिसमें ट्राईलेमिनल न्यूरेलिया, कैंसर पैन, कंधे का दर्द, सिल्पडिस्क, साइटिका, कमर दर्द, हाथ या पैर झुनझुनी, घुटने का दर्द, एड़ी का दर्द आदि शामिल हैं। इन सभी इलाजों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हैं, जिसके लिए लालचंद (मुन्ना) अग्रवाल (सरपंच प्रतिनिधि), उपसरपंच दुखीश्याम पटेल से सम्पर्क किया जा सकता है ।
AD#1

































