सरायपाली :गार्डन के पास जुआ खेलते युवक धरे गए


सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 20/02/2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि टावरपारा झिलमिला के गार्डन के पास खुले स्थान में कुछ लोग 52 पत्ती तास से रूपये पैसों का हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस रेड पड़ते ही कुछ लोग भाग गये । आरोपीगण 1. मनोज गिरी पिता संतोष गिरी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 08 झिलमिला थाना सरायपाली , 2. सुनील बगेचा पिता गोपीचंद बगेचा उम्र 40 वर्ष जाति सिंधी साकिन उड़ियापारा सरायपाली , 3. शिवा गिरी पिता त्रिलोक गिरी उम्र 23 वर्ष जाति गोस्वामी साकिन वार्ड नंबर 08 झिलमिला थाना सरायपाली, 4. शिवलाल दास पिता परसू दासउम्र 55 वर्ष जाति पनका साकिन वार्ड नंबर 08 झिलमिला थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 52 पत्ती तास से रूपये पैसो का दांव लगाकर कट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथो पकडे गये । आरोपियो के फड व पास से जुमला नगदी रकम 3000 रूपये व 52 पत्ती ताश को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया प्रकरण जमानतीय अपराध होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया ।






























