महासमुंद

मोटर साइकिल के डिक्की से एक लाख रुपये चोरी करने वाला उठाईगिर गिरफ्तार.

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/महासमुंद,काकाखबरीलाल: पुलिस अधीक्षक श संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी सु श्री कमला पुषाम एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार की उपस्थिति में मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 1/8/2018 को अम्बेडकर चौक में प्रार्थी शेख बक़शु पिता शेख छोटा मीरा निवासी श्रीराम वाटिका,आयोध्या नगर,महासमुंद का रहने वाला है जो कि स्टेट बैंक से एक लाख रुपया निकालकर मोटरसाइकिल के डिक्की में रखा था जो कि अम्बेडकर चौक के पास गाड़ी खड़ी कर गुटखा खाने गया वापस आकर देखा तो डिक्की से रुपया गायब था,जिसे क्राइम ब्रांच एवं कोतवाली पुलिस ने आज दिनाँक को घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा,आरोपी अपना नाम करन उर्फ रवि नायडू पिता राजू नायडू उम्र 27 वर्ष निवासी कर्नाटक का बता रहा है आरोपी,आरोपी के कब्जे से 24 हजार रुपए नगदी बरामद किया गया है बाकी रकम खर्च करना बता रहा है आरोपी को गिरफ्तारी कर रिमांड में जेल भेजा गया,इस कार्यवाही में उ०नि०समीर डुंग डुंग,चंद्रकांत साहू,स०उ०नि० नवधाराम,प्र०आ०श्रवण दास,आ०कामता आवडे,हेमंत पटेल,रवि यादव,शशांक शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!