सरायपाली

सरायपाली :एनएसएस कैम्प में स्वरोजगार और उद्यमिता की जानकारी

सरायपाली (काकाखबरीलाल). केंदुदार में रामचंडी महाविद्यालय के सात दिवसीय रासेयो शिविर में ग्रामीण विकास के लिए युवा थीम पर संचालित किया जा रहा है। जिसमें महाविद्यालय के 65 छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक के रूप में सम्मिलित है। पंचम दिवस के अंतर्गत छात्रों द्वारा केंद्वार के शासकीय हायर स्कूल परिसर का सफाई किया गया। बौद्धिक सत्र में संपादक सेवाशंकर अग्रवाल और आनंद गोयल ने स्वरोजगार के विषय में कहा कि स्वरोजगार करने से बेरोजगारी दूर होती है। आय में वृद्धि होती है। साथ ही राष्ट्रीय आय में वृद्धि होती है। उच्च शिक्षा की सुविधाओं से वंचीत लोगों के लिए वरदान कम पढ़े लिखे लोगों के लिए स्वरोजगार एक प्रकार से वरदान है। इस दौरान शिवा मानिकपुरी ने कहा कि उधमिता विकास के लिए आवश्यक है कि हम अपने अंदर उद्यमी व्यक्ति के गुणों को बढ़ायें। उद्यमी एक क्रियाशील प्राणी है जो विशेष कार्य, खासतौर उधम संबंधित कार्य को क्रियान्वित करने का पहल करता है। उधमी बनना एक व्यक्तिगत कौशल है। उक्त जानकारी शिविर दलनायक अजय साहू, उप दलनायक देवेश, प्रभारी आरएस मांझी और सहायिका रजनी प्रधान, मेघा डडसेना के द्वारा दी गई।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!