धमतरी

छात्रा ने लगाई फाँसी, अधेड़ युवक की नदी में डूबकर मौत

धमतरी(काकाखबरीलाल)। दो अलग अलग मामले में एक छात्रा और एक अधेड़ की जान चली गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोनिका ध्रुव 21 वर्ष ने शासकीय अवास में कमरे के अंदर लगे पंखे में दुपट्टा से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

बताया जा रहा है कि मृतिका माँ बेलरगांव शासकीय अस्पताल में कर्मचारी है और शासकीय क्वाटर में माँ और बड़ी बहन के साथ रह रही थी. साथ ही रायपुर के एक कॉलेज में फाइनल इयर की पढाई भी कर रही थी. मृतिका लॉकडाउन के बाद से ही अपने घर पर रह रही थी. आज सुबह छात्रा को फंदे पर झूलते देख देख घर वालों के होश उड़ गए. मृतिका ने सोसाइट नोट भी छोड़ा है, जिसमे लिखा है कि वो खुद अपने मर्जी से आत्महत्या कर रही है. फिरहाल कारण अज्ञात है पुलिस जाँच में जुट गयी है…

वहीँ इसी थाना इलाके के एक 40 वर्षीय अधेड़ युवक सेवक राम मरकाम की नदी में डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक घर से अपने भाई के साथ मछली पकड़ने के लिए जाने की बात कहकर रात 8 बजे निकला था, जिसका आज सुबह 11 बजे महानदी में साहनखार एनीकट में शव मिला है. फिरहाल सिहावा पुलिस पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!