
*रायपुर:-* 50 लाख की ठगी के मामले में राजधानी पुलिस ने दो व्यापारियों को मुंबई और पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी अब्दुल अजीज चौधरी ग्लोबल इंडस्ट्रीज और माधव किशनराव बिरादर ओमकार इंजीनियरिंग का संचालक है। इन्होंने रायपुर के यूनाइटेड स्टील के साथ धोखाधड़ी किया था
एएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुणे के दोनों आरोपी व्यापारियों ने यूनाइटेड स्टील से 50 लाख रुपए का आयरन लेकर बंद अकाउंट का चेक देकर धोखाधड़ी किया था। आरोपी ने अपनी सात फर्मों में सिंडिकेट बनाकर यूनाइटेड स्टील को झांसे में लिया था और संगठित तरीके से धोखे को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पूछताछ में दुर्ग और सूरजपुर में ठगी करने का अपराध करना स्वीकार किया है।
यूनाईटेड स्टील ट्रेडर्स के संचालक प्रशांत केडिया ने आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुणे के माधव किशन राव बिरादर ने एडवांस और चेक देकर पहले विश्वास में लेकर लोहा खरीदते थे। 6 फर्मों के नाम से करीब 2 करोड़ का माल खरीदा। उन्हें इसके एवज में बंद खातों के नाम पर चेक भेज दिया। इसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपियों ने जो फर्म के पते बताएं वे सारे फर्जी निकले। राजधानी की क्राइम ब्रांच ने फिलहाल दोनों आरोपियों को ट्रांजिज रिमांड पर रायपुर लाया है। उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ दुर्ग के
अलग-अलग थानों में 4 मामले दर्ज है। इन प्रकरणों में उनकी पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी संगठित रूप से ठगी को अंजाम देते थे। वे पहले एडवांस रकम या चेकर कारोबारियों का विश्वास जीतते थे। फिर बड़ी ठगी कर फरार हो जाते थे। बता दें कि नए एसएसपी ने ठगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं। पिछले तीन माह डेढ़ दर्जन से अधिक ठगी के बड़े मामलों का खुलासा हो चुका है। आगे भी ठगी के बड़े मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना है।






















