छत्तीसगढ़

11 वर्षीय मासूम को परिजनों ने किया किडनैप… मांगी फिरौती… पुलिस ने ऐसे छुडा़या

जिले के ग्राम सोनाबाल में सोमवार को दोपहर एक 11 साल के बच्चे के अपहरण की सूचना से हड़कप मच गया. गांव में अपहरण का यह पहला मामला था. बच्चा कल शाम लगभग 4 बजे अपने घर से साइकिल लेकर तालाब की तरफ गया था. वहीं से आरोपियों ने बच्चे का अपहरण कर लिया. इसके बाद आरोपियों ने परिजनों से 30 लाख रुपए फिरौती की मांग की. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई. अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.शाम को जब घर नहीं आया तो पिता बृजलाल सेठिया ने आस-पास काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला. फिर पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने पूछताछ किया कि बृजलाल से गांव में किसी से झगड़ा हुआ है या नहीं. इस दौरान पता चला कि घर में अपने चचेर भाई के साथ कुछ दिन पहले पैसों केा लेकर विवाद था.बच्चे की बहन राजेश्वरी सेठिया को फोन पर 30 लाख रूप्ए की फिरौती की मांग की गई. तुम्हारा भाई हमारे पास हैं. हमें 30 लाख रूप्ए दे नहीं हम उसको मार देंगे. जैसे ही ये बात उसने अपने पिता को बताई उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपियों को मोबाईल लोकेशन से उनका पता कर बच्चे को सुरक्षित थाने ले आए. और एक आरोपी निखिल सेठिया को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरी की पुलिस तलाश कर रही है.

थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर ने बकाया कि हमें कल इसकी सूचना मिली थी कि 30 लाख फिरौती के लिए 11 साल के बच्चे का अपहरण किया गया है. सूचना के बाद तुंरत आरोपियों के मोबाईल लोकेशन पता कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!