छत्तीसगढ़पिथौरा

राजधानी में 27 सितंबर को होगा सबसे बड़े पत्रकार संगठन का प्रादेशिक सम्मेलन, शामिल होंगे प्रदेश भर के दिग्गज पत्रकार


  1. नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल @ पिथौरा। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पत्रकार संगठन श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 27 सितंबर 2023 को रायपुर में होने जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रादेशिक सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी की अगुवाई में निरंजन धर्मशाला वी.आई.पी.रोड रायपुर में आगामी 27 सिम्बर दिन बुधवार को सम्पन्न होने जा रहा है। जिसकी तैयारी विश्वदीपक राई  एवं प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा के निर्देश पर महासमुंद जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी के द्वारा जोशोखरोश के साथ की जा रही है। बता दें कि हर वर्ष यह आयोजन संघ के द्वारा किया जाता है लेकिन पिछले चार वर्ष कोरोना महामारी एवं अन्य कारणों से बाधित रहा। लेकिन अब पुनः चार वर्षों के बाद यह सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी की अगुवाई में रायपुर में सम्पन्न होने जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ के समस्त श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में एकत्रित होने जा रहे हैं। प्रदेश के सबसे बड़े संगठन के सम्मेलन में हर वर्ष बड़ी संख्या में राजनेताओं के साथ समाज के विशेष वर्ग के अतिविशिष्ट जन इस सम्मेलन में शिरकत करते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष भी कार्यक्रम में सुबह 10:00 बजे छत्तीसगढ़ महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू एंव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे वही दूसरे चरण में दोपहर से शाम 5:00 बजे तक वरिष्ठ संपादकों का संबोधन होगा इस एक दिवसी पत्रकार सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विकास और पत्रकारों की समस्याओं के साथ-साथ संगठन की एकता और मजबूती पर चर्चा की जाएगी इस अवसर पर सम्मेलन में पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान हेतु पत्रकार साथियों का मंच के द्वारा सम्मान किया जाएगा उपरोक्त जानकारी जिला अध्यक्ष संजीव पत्रकार संघ जिला महासमुंद के श्री स्वप्निल तिवारी ने दी एवं जिले के सभी पत्रकार साथियों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शिरकत करने की अपील की। इसी कड़ी में पिथौरा ब्लाक  मनोहर साहू ने कहा कि पिथौरा ब्लाक के सभी साथी उत्साह से लबरेज हैं और सम्मेलन में सभी साथी शिरकत करेंगे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!