सिंघोडा
तु कौन होती है मना करने वाली कहते लकड़ी के डंडे से पिटाई

सिघोडा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर लकड़ी के डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। रीना यादव ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम छुईहा की रहने वाली है कक्षा चौथी तक पढाई की है घरेलू कार्य करती है। दिनांक 04/06/2025 को शाम 07:00 बजे पति हृदेश यादव शराब पीकर आया और मोबाईल गिरवी रखा हूं लेने जाउंगा बोलकर पैसा मंगा तीन हजार रूपये देने पर तु कौन होती है मना करने वाली बोलकर लकडी के डंडा से सिर मे मारपीट कर अश्लील गाली गलौच करने लगा रात भैया दुकालु यादव को फोन कर बुलाने पर भैया आया और 112 वाहन को बुलाकर ईलाज कराने सीएचसी सरायपाली लेकर गया। घटना को बेटी मुस्कान यादव देखी है, तथा घटना के बारे मे भैया दुकालु यादव को बतायी पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है ।
AD#1























