पिथौरा

पिथौरा. सुबह से हजारों की भीड़……मालवाहकों से भी पहुंच रहे लोग

समीप के ग्राम किशनपुर में कथित शिवलिंग प्रकट होने की अफवाह और प्रशासनिक उदासीनता से अब स्थिति बेकाबू होती जा रही है. सोमवार सुबह से हजारों की संख्या में स्त्री-पुरुष और बच्चे भीड़ में शामिल हैं. सोमवार सुबह से किशनपुर के कथित प्रकट शिवलिंग के दर्शन के लिए हजारों की भीड़ प्रतिदिन की तरह उमड़ पड़ी. हालात यह है कि कसडोल, बागबाहरा, रायपुर मार्ग सहित सभी दिशाओं से मालवाहक में भेड़-बकरी की तरह लोग भरे दिखाई दे रहे हैं. किशनपुर के हालात तो ओर भी खराब है. यहां दर्शन करने की होड़ लगी है और बच्चे-महिलाएं सब भीड़ के बीच दिखाई दे रहे हैं. यहां कभी भी भगदड़ के हालात बन सकते हैं, पर स्थानीय प्रशासन इस संबंध में मौन है.

पार्किंग और टैक्स लेना प्रारंभ
किशनपुर में भारी भीड़ को देखते हुए अब किशनपुर में कथित मंदिर समिति द्वारा वाहनों से एंट्री शुल्क और दुकानदारों से भी टैक्स वसूलने की प्रक्रिया चल रही है. ज्ञात हो कि प्रतिदिन करीब 1000 से अधिक वाहनों में भरकर 20 हजार से अधिक लोग किशनपुर पहुंच रहे हैं. इसके अलावा कथित शिवलिंग मार्ग में सैकड़ों दुकानें सजी है. सभी दुकानदारों और वाहनों से 20 रुपए का शुल्क बकायदा रसीद के साथ लिया जा रहा है.

प्रतिदिन लाखों की आवक
किशनपुर में शिवलिंग प्रकट होने की अफवाह ने क्षेत्र के किसी भी मंदिर, धार्मिक स्थल और मेलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. किशनपुर में प्रतिदिन रसीद से वसूली और चढ़ोतरी मिलाकर लाखों की आवक हो रही है. इस धन पर किसका अधिकार होगा इसके लिए अब गांव भी दो भागों में बंट गया है. जानकारी के अनुसार अब तक चढ़ोतरी का लाखों रुपए एक परिवार अपनी ही समिति बनाकर इसे जमा कर रहा है. बहरहाल, आस्था से उमड़े जन सैलाब ने क्षेत्रवासियों के अलावा अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं को भी अपनी चपेट में ले लिया है. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण किशनपुर मार्ग के सभी ओर खचाखच भर कर जीवन दांव में लगाकर जाती भीड़ देख कर लगाया जा सकता है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!