मेरा गांव - मेरा शहररायपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय में 8 मार्च को विशेष ग्राम सभा

(रायपुर काकाखबरीलाल).

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने रायपुर जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कार्रवाही करने के निर्देश दिए है।
    विशेष ग्राम सभाओं में महिला पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, उत्तराधिकार तथा अवसर की समानता पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महिला स्व-सहायता समूह, स्वच्छता दूत, महिला जागृति समिति, महिला मंडल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, ए.एन.एम कार्यकर्ता, सामुदायिक संसाधन व्यक्ति का भी सहयोग लिया जाएगें। इसी तरह सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगें।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं में पचास प्रतिशत से अधिक महिलाएं निर्वाचित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहीं है। यह महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय पहल और उदाहरण है।  

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!