सरायपाली

सरायपाली : गौर को जंगल में खदेड़ा गया

सरायपाली( काकाखबरीलाल). सहजपानी परिसर में एक वन्य प्राणी गौर गोमर्डा अभ्यारण से झुंड से भटककर बम्हनीद्वार पहुंच गया है। इससे वन विभाग की टीम द्वारा 2 दिनों से खदेड़ा जा रहा है, लेकिन वह पुन:वापस लौट आ रहा है। झुंड से भटक कर आए वन्य प्राणी के द्वारा किसी तरह किसानों के फसल को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, लेकिन ग्रामीणों को उससे भय बना हुआ है। ग्रामीणों को भी वन विभाग की टीम द्वारा सतर्क किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 17 सितंबर को बम्हनीद्वार के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि एक जंगली वन्य प्राणी गौर भटक कर गांव पहुंचा है। उसे तालाब में देखा गया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे हकलाते हुए बीट क्रमांक 397 की ओर खदेड़ा, लेकिन शुक्रवार 18 सितंबर को उक्त वन्य प्राणी पुन: वापस लौट आया और उसी तालाब पर पुन: उसे देखा गया। गोमर्डा अभ्यारण की ओर ग्रामीणों की मदद से वन विभाग के टीम के द्वारा खदेड़ा गया है। वह वापस नहीं लौटा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!