सरायपाली

सरायपाली : नियुक्त किए गए नये समिति अध्यक्ष

सरायपाली. लंबे समय से समिति अध्यक्ष की बागडोर संभाल रहे अधिकारियों के स्थान पर पुनः नए सत्र 2022-23 के लिए नए समिति अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

एकमात्र भोथलडीह उपार्जन केंद्र को छोड़ शेष 25 उपार्जन केंद्रों में उप पंजीयक महासमुंद द्वारा सभी समितियों में नए अध्यक्ष के रूप में 25 लोगों प्राधिकृत किया गया है । इनमें प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सरायपाली से कमलकिशोर सलूजा (रोमी), तिहारीपाली से चित्रसेन नायक, कनकेबा से रामकुमार डड़सेना, माल्दामाल से

मनोरंजन भोई, ऋषिकेला से नरेश पटेल, नवरंगपुर से तोषकुमार पटेल, नूनपानी से दिनेश पटेल, चिवराकुटा से रुसबो बरिहा, रुढ़ा से मोहन पटेल, सिरबोड़ा से परमेश्वर चौधरी, जम्हारी से गोपाबंधु पटेल, कुसमीसरार से नीलांचल भोई, नवागढ़ से सुभाष साहू, जंगलबेड़ा से हीरालाल प्रधान, पुटका से नंदकिशोर भोई, जोगनीपाली से वीरेंद्र पटेल, केजुंआ से गोकुल चौधरी, सिंगबहाल से प्रेमराज साहू, तोषगांव से मोहित रौतिया गेर्रा से सूर्यकांत पटेल, कोटद्वारी से विनोद दीवान, बेलमुंडी से पिंगल गाड़ियां, केना से सुबोध गार्डिया, तोरेसिंहा से गिरजाशंकर मेहेर शामिल हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!