तुमगांव : बाईक नहर नाली के डिवाईड में जाकर टकराई युवक की मौत

तुमगांव. तोमन यादव ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कांपा में रहता है , कक्षा 8 वीं तक पढ़ा है , मजदूरी का काम करता है दिनांक 25 अक्टूबर के करीबन 10 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 5741 में यादराम यादव के साथ पीछे बैठकर ग्राम परसाडीह गये थे मोटर सायकल को यादराम चला रहा था, ग्राम परसाडीह से वापस आते समय करीबन 03 बजे खैरझिटी मोंड़ नहरनाली के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर नहर नाली के डिवाईड में जाकर टकरा गया जिससे मृतक पीलू राम यादव गाड़ी से उछलकर नहर नाली के अंदर गिर गया जिससे उसके सिर, नाक, बांए पैर के पींडली, पंजा में चोंट लगा था जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती कराया गया था जो ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया, घटना को रामनारायण सिन्हा ग्राम खैरझिटी का देखा है पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

























