महासमुंद:धारदार चाकू से हमला




महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में गोविन्द यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम खरोरा थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है कक्षा 6 वी तक पढाई किया है, रोजी मजदुरी का काम करता है। कि दिनांक 15.03.24 को सुबह 06.00 बजे स्वयं और बडा भाई मुकेश यादव के साथ अपने मोटर सायकल से पिटियाझर मे स्थित जोहन यादव की दुध डेयरी में काम करने के लिये जा रहे थे ,कि सुबह करीब 06.20 बजे वेडनर स्कूल के आगे गुलजारी दुकान के सामने में कुछ सामन लेने के लिये रूके थे, उसी समय सुभाष नगर महासमुन्द का दो लडका सागर गाडा और भूपेन्द्र गाडा आये और भाई मुकेश यादव को अश्लील गाली गलौच कर उसके मोबाईल को छिन्ने लगे, तो उसे क्या कर रहे हो मोबाईल क्यो छिन रहो कहने पर सागर गाडा और भूपेन्द्र गाडा अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का दे दिया तो जमीन पर गिर गया। उसके बाद सागर गाडा और भूपेन्द्र गाडा दोनो एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया एवं सागर गाडा अपने पास में रखे एक धारदार चाकू निकाल कर बडे भाई मुकेश यादव के बाये पीठ में मारकर चोट पहुचाया है, खुन निकल रहा था। वे लोग हम लोगो को नहीं जानते हम लोग क्या कर सकते है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये वहा से दोनो भाग गये, अपने बडे भाई को ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुन्द लेकर गये वहां से रिफर करने पर सोहम अस्पताल महासमुन्द मे ईलाज हेतु भर्ती किया पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















