नई दिल्ली
टेम्पो और ट्रेलर में भिड़ंत 11 लोगों ने तोड़ा दम

दिल्ली (काकाखबरीलाल). गुजरात में वडोदरा शहर के पानीगेट क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वाघोडिया चौकड़ी की वैकुंठ सोसायटी के निकट आज तड़के एक टेम्पो और ट्रेलर में टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार 26 लोगों में से 11 लोगों की मौत हो गई और अन्य 15 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सभी सूरत से दर्शनों के लिए पावागढ़ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
AD#1


























