देश-दुनिया
8 महिना का नवजात शिशु का भ्रूण मिला कचरे के ढेर में

देवास (काकखबरीलाल).शहर के भगत सिंह मार्ग पर महेश्वरी नर्सिंग होम के पीछे गली में एक नवजात शिशु का भ्रूण नाली में पड़ा हुआ मिला है। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार भगत सिंह मार्ग पर गोया में सीमेंट के गोडाउन के पास गली में माहेश्वरी नर्सिंग होम के पीछे नाली में कचरे के ढेर में नवजात शिशु का भ्रूण मिला है। भ्रूण का पता तब चला जब गोया में स्तिथ बैटरी की दुकान के संचालन नासिर लघुशंका करने के लिए गली में गया था। तभी उसने नवजात शिशु का भ्रूण नजर आया। जिसके बाद उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी। बताया जा रहा नवजात शिशु का भ्रूण 7 से 8 महीने का है। पुलिस ने नवजात शिशु के भ्रूण को जिला चिकित्सालय भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
AD#1



























