नौकरी : CDAC के तहत 530 पदों पर निकली भर्ती

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (CDAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सीडैक की वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन करना होगा। सीडैक में कुल 530 वैकेंसी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से जारी है और आवेदन की लास्ट डेट 20 अक्टूबर 2022 है।वैकेंसी डिटेल्स

प्रोजेक्ट एसोसिएट- 30
प्रोजेक्ट इंजीनियर-250
प्रोजेक्ट मैनेजर/प्रोग्राम मैनेजर/प्रोग्राम डिलिवरी मैनेजर/नॉलेज पार्टनर-50
सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर/मॉड्यूल लीड/प्रोजेक्ट लीड- 200 पद
योग्यता
उम्मीदवारों को एआईसीटीई/यूजीसी द्वारा अनुमोदित कॉलेज/संस्थान या मान्यता प्राप्त विवि से संबंधित विषय में पास होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
एकेडमिक रिकॉर्ड सहित अन्य योग्यता के आधार पर प्रारंभिक स्क्रीनिंग होगी। आगे के सिलेक्शन प्रोसेस में स्क्रीनिंग में सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स पर ही विचार किया जाएगा।
























