नौकरी : ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग में निकली भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (Broadcast Engineering Consultants India Limited, BECIL) ने जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 73 पदों पर पोस्टिंग की जाएंगी। ये पद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी, असम के लिए निकली हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2023 होगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। ग्रेजुएशन संबंधित विषय से किया गया हो ये जरूरी है।
एप्लीकेशन फीस
जनरल, ओबीसी, एक्स-सर्विसमैन, महिला उम्मीदवार : 885 रुपये
एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीएच कैटेगरी : 531 रुपये
ऐसे करें आवेदन
बेसिल के रजिस्ट्रेशन पेज https://www.becil.com पर जाएं।
यहां पर New Registration पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करें।
एक बार रजिस्टर्ड होने के बाद पोर्टल पर लॉग इन करें। जिस पद के लिए चाहें अप्लाई कर दें।
अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट निकाल कर रखें।
























