महासुमंद

महासमुंद: हाथ मुक्का से पिटाई मामला दर्ज

महासमुंद. आरक्षी केद्र में में जेठिया बाई नारंग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मुरकी मे रहती है, रोजी मजदुरी का काम करती है पढाई लिखाई नही किया है कि दिनांक 12.10.2023 के दोपहर 02 बजे दमाद जिनेन्द निवासी पटेवा थाना नयापारा जिला रायपुर रिस्तेदारी में घर आया था। शाम करीबन 06 बजे जेठानी चम्पा बाई नारंग पति ईतवारी नारंग मेरे दमाद जिनेन्द को खाना खिलाने अपने घर बुलाने पर उसके घर खाना खाने गये थे। जहां जेठानी चम्पा बाई नारंग एवं उसके पुत्र टीकम नारंग दमाद जिनेन्द को इतना शराब पीला दिये कि नशे में बातचीत नही कर पा रहा था जिसे देखकर अपने जेठानी चम्पा बाई एवं उसके पुत्र टीकम नारंग को बोला कि तुम लोग दमाद जिनेन्द शराब नही पीते है उसको इतना शराब क्यो पीला दिये हो कि ठीक ढंग से बातचीत नही कर पा रहे है। इसी बात पर से चम्पा बाई नारंग एवं उसके पुत्र टीकम नारंग द्वारा अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चम्पा बाई द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से सीना एवं पीठ में एवं उसके पुत्र टीकम नारंग द्वारा टंगली से मारपीट करने से सिर में चोट आई है, घटना को देख सुनकर पति दशरथ नारंग एवं पूर्व सरपंच हेम कुमारी महिलांग बीच बचाव किये है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!