धमतरी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री मेघराज साहू को दी बधाई

काकाखबरीलाल/धमतरी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने धमतरी जिले के श्री मेघराज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के धमतरी जिले के बिजनापुरी गांव के एक साधारण परिवार के युवा श्री मेघराज साहू को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कमिशन्ड ऑफिसर के रूप में नियुक्त होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री बघेल ने कहा है कि मेघराज ने पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उल्लेखनीय है कि श्री मेघराज साहू संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2016 की परीक्षा में पहले ही प्रयास में भारतीय सैन्य अकादमी (आई.एम.ए.) देहरादून के लिए चयनित हुए थे। उस वर्ष की इस कठिन परीक्षा में सफल होने वाले श्री मेघराज छत्तीसगढ़ के इकलौते युवा थे। उनका प्रशिक्षण इस महीने की आठ तारीख को सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कमिशन्ड लेटर प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी नियुक्ति लेफ्टिनेंट कमिशन्ड आॅफिसर के रूप में हो चुकी है। श्री बघेल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री मेघराज साहू के पिता श्री रमेश कुमार साहू भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!