महासमुंद

दोहरे प्यार के चक्कर में युवक की हत्या

शुकदेव वैष्णव, महासमुंद-दिनांक 27.07.18 को करीब 06ः00 बजें एन0एच0 53 कोडार नाला पुलिया कांपा में एक 20-21 वर्ष अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिली। लाश दो तीन दिन पुराना लग रहा था। लाश में किड़े लगे हुये थे एवं गर्दन में चोट के निशान था। जिससें उक्त युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर हत्याकर शव को वही छोड़ दिया था। जिसकी सूचना पर थाना तुमगावं में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम थाना तुमगांव पुलिस एवं फारेंसिक टीम रायपुर को भी घटना की जानकारी दी गई। जिसपर उपरोक्त टीम तत्काल मौका घटनास्थल पहुचकर शव निरीक्षण एवं घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया गया। शव निरीक्षण घटनास्थल को देखने से प्रथम दृष्या उक्त युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर गले में चोट पहुचाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था परन्तु अज्ञात आरोपी द्वारा शव को पुल के उपर से नीचे गिराकर आत्महत्या का स्वरूप दिया गया था। जाॅच दौरान उक्त युवक के शव को भोला राम सेन पिता कार्तिक राम सेन उम्र 21 वर्ष सा. भाठापारा तुमगांव निवासी के रूप पहचान की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा क्राईम ब्राचं टीम, थाना तुमगावं पुलिस को अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर से टीम द्वारा मृतक के परिवार एवं आस-पास में बारिकी से पूछताछ कर पतासाजी की गई। पतासाजी दौरान क्राईम ब्राचं टीम को पता चला कि मृतक गांव के किसी युवती से प्रेम संबंध था तथा भी पता चला की उसी युवती से गांव के गजेन्द्र साहू नारायण साहू उम्र 20 वर्ष सा. बंगलापारा तुमगावं का भी प्रेम संबंध था एवं यह भी पता चला कि दिनांक 24.07.18 को गांव में यादव परिवार में दशगात्र कार्यक्रम था। दशगात्र कार्यक्रम में गजेन्द्र साहू भी सम्मिलित होने तुमगांव आया था, जबकि वर्तमान में गजेन्द्र साहू देवेन्द्र नगर रायपुर के मनोज आटो सेंटर रायपुर में मेकेनिक का काम करीब 2-3 वर्षो से कर रहा है तथा रायपुर में ही निवास करता है तथा दिनांक 24.07.18 को मृतक भोला राम सेन के साथ अंतिम बार मोटर सायकल से जाते गजेन्द्र साहू को देखा गया था। उपरोक्त बिन्दुओं को आधार मानकर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा रायपुर से गजेन्द्र साहू को लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेही द्वारा अपराध करने से इंकार कर हिला हवाला किया गया। जिससें टीम द्वारा सिलसिलेवार बारिकी से पूछताछ करने पर अंततः पूछताछ पर टीक रही सका और अपराध करना कबुल किया और यह बताया कि गांव की युवती से करीब 1-2 वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा है। जिसें मृतक भोलाराम सेन द्वारा उसे छेड़खानी कर परेशान करता था। इस बात की जानकारी युवती द्वारा गजेन्द्र दिया गया। जिसपर पूर्व में भी संदेही गजेन्द्र साहू द्वारा मृतक भोलाराम साहू को उक्त युवती से छेड़खानी व परेशान नही करने हेतु समझाईश दिया गया किन्तु भोलाराम सेन छेड़खान व परेशान करने से नही चुंका। जिससें आरोपी गजेन्द्र साहू मृतक भोलाराम सेन से ईर्षा-द्वेष बदले की भावना रखता था। दिनांक 24.07.18 को आरोपी गजेन्द्र साहू अपने दो बाल मित्र साथ के रायपुर से मोटर सायकल में तुमगांव आना व गांव आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में घटना को अंजाम देने के बहाने सम्मिलित होकर मृतक के सेलून में अपना मुण्ड़न कराना और घटना दिनांक को मृतक भोजा सेन को अपने मोटर सायकल में थाना दोनो बाल मित्र के साथ चारो एक मोटर सायकल में बैठकर एन एच 53 पुलिया में जाना दो बाल मित्र व मोटर सायकल को रोड़ में छोडकर शौच के बहाने मृतक भोला राम को पुलिया नीचे ले जाकर धारदार चाकू से गले में वारकर हत्याकर शव को पुलिया नीचे छोड़कर चाकू को जाते वक्त अमावश मोड़ तलाब में फेंक देना बताया। क्राईम ब्राचं की टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पहने हुये कपड़े खून लागा हुआ, घटना में प्रयुक्त हथियार, मोटर सायकल, मोबाईल जप्त किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक संजय धु्रव एवं अनु0धि0पुलिस विनोद मिंज के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच प्रभारी सुभाष पवार, उनि0 संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी तुमगावं संदीप माण्डले, सउनि0 नवधाराम खाण्डेकर, टीकाराम सारथी, प्रआर. प्रकाश नंद, श्रवण दास, सुधीर सिंह, मिनेश धु्रव, आर. कामता आवड़े, चम्पलेश ठाकुर, छत्रपाल सिन्हा, संतोष सवरा, पंकज शर्मा अजय जांगड़े, रवि यादव द्वारा की गई है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!