निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची के साथ प्रतीक चिन्ह का आबंटन

महासमुन्द, काकाखबरीलाल । विधानसभा निर्वाचन 2018 के अंतर्गत 5 नवंबर को अभ्यर्थिता वापस लेने के पश्चात निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची के साथ प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया गया।
इसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-39 सरायपाली के लिए किस्मत लाल नंद इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), छबिलाल रात्रे बहुजन समाज पार्टी (हाथी), श्याम तांडी भारतीय जनता पार्टी (कमल) पद्मचरण नाग शिवसेना (तीरकमान), प्रभाकर ग्वाल आम आदमी पार्टी (झाडू), महेन्द्र गोविन्द राम खटकर आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया (कोट), रामप्रसाद चौहान भारतीय प्रजातांत्रिक शुध्द गांधीवादी कृषक दल (कलम की निब सात किरणों के साथ) एवं सेतराम भास्कर निर्दलीय (बाल्टी) को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-40 बसना के लिए दुर्गाचरण (डी.सी) पटेल भारतीय जनता पार्टी (कमल), देवेन्द्र बहादुर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), अशोक प्रधान शिवसेना (तीर और कमान), कलेश्वर यादव नेशनल डेमोक्रेटिक पिपुल्स फ्रंट (प्रैशर कुकर), त्रिलोचन नायक लुंगीवाला जनता काग्रेंस छत्तीसगढ़ (जे)(वर्ग में हल जोतता किसान), यागेन्द्र भोई समाजवादी पार्टी (सायकल), सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (बॉसुरी), संकल्प दास आम आदमी पार्टी (झाडू), डॉ अनामिका पाल निर्दलीय (सिलाई की मशीन) केदार नाथ पटेल निर्दलीय (बल्ला), गौरीशंकर पटेल निर्दलीय (कैची), जगदीश सिदार निर्दलीय (टेक्टर चलाता किसान), प्रहलाद बरिहा निर्दलीय (कप और प्लेट), महेन्द्र राव निर्दलीय (चाबी), एवं सम्पत अग्रवाल निर्दलीय (सीटी) को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र -41 खल्लारी के अंतर्गत श्री द्वारिकाधीश यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), बसंता ठाकुर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (घड़ी), मोनिका दिलीप साहू भारतीय जनता पार्टी (कमल), कुमार गोड़ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (आरी), श्री गोवर्धन निषाद राष्ट्रीय जनसभा पार्टी (नारियल फार्म), श्री नंदकुमार निषाद पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड (सीटी), श्री परेश बागबाहरा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (वर्ग में हल जोतता किसान), श्री लोकेश्वर चंद्राकर (लोकू) शिवसेना (तीन-कमान), श्री संतोष चद्रांकर आम आदमी पार्टी (झाडू), श्री चंपालाल पटेल निर्दलीय (चारपाई), श्री जागेश्वर(जुगनू) चंद्राकर निर्दलीय (ट्रेक्टर चलाता किसान), श्री तेजसिंह निर्दलीय (कैल्कूलेटर), श्री दयाराम निर्दलीय (बाल्टी), श्री भूखनलाल साहू निर्दलीय (करनी),श्री भूवनलाल साहू निर्दलीय (कैमरा), श्री भेखलाल साहू उर्फ भेखू निर्दलीय (कैंची), मोहिनी राजेन्द्र पॉड़े निर्दलीय(कांच का गिलास), श्री रामअवतार ध्रुव निर्दलीय(ब्लैक बोर्ड),श्री रोशन टाण्डे निर्दलीय (ब्रुश) एवं मो. सर्फराज निर्दलीय (एअरकंडीस्नर) को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।
इसमें विधानसभा क्षेत्र -42 महासमुंद के अंतर्गत श्री पूनम चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी (कमल), श्री विनोद चंद्राकर इंडियन नेशनल कांग्रेस (हाथ), श्री अशोक सोनी आंबेडकराईट पार्टी आफ इंडिया (कोट), श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर राष्ट्रीय जनसभा पार्टी (नारियल फार्म), डेजीरानी नेताम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (आरी), श्री त्रिभुवन महिलांग जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)(वर्ग में हल जोतता किसान), परसराम ध्रुव लहंगर वाले छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी (टेªक्टर चलाता किसान), श्री संजय यादव आम आदमी पार्टी (झाडू), श्री कौशल देवांगन निर्दलीय (सिलाई मशीन), श्री गंगूराम ठाकुर निर्दलीय (कांच का गिलास), श्री टी.के. डड़सेना निर्दलीय (सिरिंज), पूजा ध्रुव निर्दलीय (गैस सिलेण्डर), श्री पंकज साहू निर्दलीय (सीटी), श्री मनोजकांत साहू निर्दलीय (गुब्बारा) एवं डॉ. विमल चोपड़ा निर्दलीय (कैंची) को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।
अभ्यर्थिता वापस लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची- आज जिन अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया उनमें विधानसभा – 39 सरायपाली से प्रतिभा ग्वाल, श्री लोकनाथ बारी एवं श्री जय कोसरिया, विधानसभा -40 बसना से श्री सुमित अग्रवाल एवं सुनिता चौधरी, विधानसभा-41 खल्लारी से श्री भानू साहू एवं विधानसभा- 42 महासमुंद से श्री विश्राम सिंह ध्रुव, मो. ईस्माईल खान, श्री रतनालाल जांगड़े, श्री नानजी बाघमारे, श्री जय कोसरिया एवं श्री रमेश साहू शामिल है।
























