छत्तीसगढ़

शादी समारोह में शामिल होने गए पूर्व जनपद सदस्य की मौत नहाने के दौरान डूबे तालाब में

बलौदाबाजार जिले के पलारी में तालाब में डूबने से पूर्व जनपद सदस्य की मौत हो गई। मृतक का नाम भागवत धृतलहरे निवासी ग्राम खपरी का बताया जा रहा है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पलारी थाना के अंतर्गत ग्राम नगपुरा में तालाब में डूबने से पूर्व जनपद सदस्य भागवत धृतलहरे की मौत हो गई। मृतक थाना सुहेला अन्तर्गत ग्राम खपरी का रहने वाला बताया जा रहा है। जोकि अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने ग्राम नगपुरा पलारी आया हुआ था। बताया जा रहा है कि जनपद सदस्य शादी में बारात से लौटने के बाद तालाब में नहाने गया हुआ था। वहां गहरे पानी मे चले जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक को तुरन्त निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पलारी लाया गया, जहाँ डॉक्टरों के जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!