सरायपाली

सरायपाली: अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर यूवक की मौत

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे एक यूवक की मौत हो गई। नेमीचंद  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गिरसा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है। कक्षा08वीं तक पढा  है । रोजी मजदूरी का काम करता  है कि दिनांक 09/11/2025 को  भाई खिरसागर निषाद पिता घसिया निषाद उम्र 42 साल साकिन गिरसा थाना सरायपाली जिला महासमुंद गांव के कृष्ण कुमार चौहान के मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्रमांक CG 06 GV 7572 में पीछे बैठ कर सब्जी खरीदने सरायपाली आया था। सब्जी खरीद कर वापस गिरसा जा रहे थे कि करीब शाम 07/00 बजे ग्राम नवापाली नर्सरी के नीचे पहुंचे थे तभी सामने से आ रही अज्ञात वाहन मोटर सायकल चालक के द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट करने से मोटर सायकल चालक कृष्ण कुमार चौहान एवं पीछे बैठ  भाई खिरसागर को सिर में एवं कृष्ण कुमार को जांघ एवं चेहरा में चोट लगने से रोड में पडे थे कि सूचना मिलने पर मौके पर जाके देखे एवं 112 वाहन को सूचना मिलने पर 112 वाहन से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये थे। जहां डाक्टर साहब द्वारा रिफर करने पर  भाई खिरसागर निषाद को महासमुंद शासकीय अस्पताल ले गये वहां भी रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर लेकर गये थे। वहां पर भी उपचार कराने के बाद गिरसा ला रहे थे कि अचानक दिनांक 10/11/2025 को सुबह 09/00 बजे मृत्यु हो गया एवं कृष्ण कुमार चौहान कोसरिसा अस्पताल सरायपाली में उपचार चल रहा है। अज्ञात मोटर सायकल चालक के एक्सीडेंट करने से चोट लगने के कारण मेरे भाई खिरसागर निषाद की मृत्यु हुई है।  पुलिस ने 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!